क्या किया है?सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से कई अजीबोगरीब फूड कॉम्बिनेशन छाए हुए हैं। कई बार तो प्रयोग खाने को एक नया रंग दे देता है तो कई बार ऐसा होता है कि खाना न खाया जाता है न फेंका जाता है क्योंकि मेहनत बहुत लगी होती है। लेकिन McDonald’s ने सारी हदे पार के एक नया प्रयोग किया है जिसने सब कुछ बदल कर रख दिया है। जैसे कि आइसक्रीम कब खाते है ? जब आपका मन होता है या जब आपको मीठा और ठंडा एक साथ खाना होता है लेकिन McDonald’s ने मिर्च वाली आई क्रीम लॉन्च की है। जिसका नाम है स्पाइसी चिली ऑइल आइसक्रीम जैसा कि नाम से पता चलता है इस आइसक्रीम में चिली और ऑइल दोनों है। ऐसे में लोगों इसी बात को नहीं समझ पा रहे की आइसक्रीम तीखी है या मीठी।
लोगों का क्या है कहना?इस अजीब आइसक्रीम को ट्राई करने के बाद से सोशल मीडिया पर लोगों का बुरा हाल है। चीन में मिल रही इस स्पाइसी चिली ऑइल आइसक्रीम को जहां कुछ लोग पसंद कर रहे हैं वहीं कुछ लोगों ने इसे आइसक्रीम के नाम पर मजाक बताया। और सोशल मीडिया पर जमकर कमेंट किए