क्या है वीडियो में?पंजाब में एक के बाद एक ऐसे नाटकीय घटनाक्रम हो रहे है। पहले सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया, उसके बाद अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया। अब सिद्धू ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस सब को जानने के बाद पक्का आपका दिमाग भी चक्कर खा गया होगा। सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर बहुत चर्चा हो रही है। मीमबाज इसकी जमकर मौज ले रहे है। इसी बीच पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह का एक फनी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को एडिटिंग कर के बनाया गया है, लेकिन जो पंजाब में हो रहा है उस मुद्दे पर ये वीडियो सटीक बैठता है। तो चलिए पहले ये वीडियो देखते है।
कैसे बदले हालात?जब से अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया है, वो तब से सिद्धू का विरोध कर रहे है। इसको लेकर वो कई बार मीडिया के सामने भी बोल चुके है। लेकिन कल यानी 28 सितंबर को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की बात बोली, उसके थोड़ी देर बाद ही सिद्धू ने अपने पद से इस्तीफे देने की बात बोल दी। इसके बाद सिद्धू पर भी मीमबाजों ने Memes की लाइन लगा दी।
लोगों ने किए मजेदार कमेंटये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को Shweta Pandey को अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। यूजर्स इस वीडियो पर मजेदार कमेंट कर रहे है। आपकी इस वीडियो को लेकर क्या राय है, हमें जरूर बताएं…